बॉलीवुड की देसी गर्ल ‘प्रियंका चोपडा’ हुई 37 की..

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके साथ का शायद ही कोई ऐसा कलाकार हो जिसके साथ उन्होनें काम ना किया हो...
बॉलीवुड की देसी गर्ल ‘प्रियंका चोपडा’ हुई 37 की..

जयपुर (डेस्क न्युज) –  आज प्रियंका चोपडा का भी बर्थडे है, प्रियंका चोपडा को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक सक्सेसफुल अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है.. बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान रखने वाली प्रियंका चोपडा आज 37 वां जन्मदिन मना रही है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके साथ का शायद ही कोई ऐसा कलाकार हो जिसके साथ उन्होनें काम ना किया हो…

सोशल मीडिया पर तो वो हमेशा छाई ही रहती है साथ ही विवादों में भी रहती है…प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने जब रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात की तो इससे कई लोगों को बूरा लगा और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया था।

यूपी के रायबरेली की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड कॉम्पटीशन जीता था । कुछ सालों में ही प्रियंका ने खुद को बॉलीवुड की टॉप हीरोइन की लिस्ट में शुमार किया है।

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपडा ने पिछले साल दिंसबर में अमेरिकी सींगर निक जोनस से शादी की थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com