जापान में आखिरी बार दिखाई गई फिल्म 3 Idiots,थियेटर के बाहर लगा हाउसफुल का बोर्ड

3 Idiots की दीवानगी अभी भी है, हाल ही में जापान में इसका एक शो हाउसफुल चला।
जापान में आखिरी बार दिखाई गई फिल्म 3 Idiots,थियेटर के बाहर लगा हाउसफुल का बोर्ड

न्यूज़- '3 Idiots' को करीब एक दशक पहले रिलीज किया गया था। साल 2009 की राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह सदाबहार फिल्म है। इस फिल्म को विदेश में ताइवान, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में रिलीज किया गया था। अब खबर है कि जापान के ओसाका में एक थियेटर को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा था, लेकिन बंद करने के पहले उन्होंने आमिर खान की 3 इडियट्स को अपनी आखिरी फिल्म के रूप में दिखाने का फैसला किया। यह शो हाउसफुल रहा।

साफ है कि यह सबसे महत्वपूर्ण और प्रभावशाली फिल्मों में से एक है जो दुनिया भर में सभी की पसंदीदा है।थिएटर आयोजकों ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'फ्यूज लाइन सिनेमाघरों का आखिरी शो, आज 15:30 बजे,131 गेस्ट्स! यह हाउसफुल है! धन्यवाद!'

फिल्म को 2013 में जापान में रिलीज किया गया था और आज भी फिल्म हाउसफुल रही है। बता दें कि आमिर खान की 3 इडियट्स को विदेशों में 415 स्क्रीन्स पर और देशभर में 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म को बेहद सरहाया गया था और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपेनिंग करने में सफल रही थी।

3 इडियट्स को 25 दिसंबर 2009 को रिलीज किया गया था जिसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, शरमन जोशी, आर माधवन व बोमन ईरानी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने 202 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड कमाई 392 करोड़ रुपए की थी।

बता दें कि फिल्म ने छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते जिनमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं जिसमें सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म शामिल है। ओवरसीज में इसने जापान के विदेओयासन अवार्ड्स में ग्रैंड पुरस्कार जीता और जापान अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट आउटस्टैंडिंग फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नामांकित किया गया और चीन के बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह में बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया। इस फिल्म को तमिल में नानबन (2012) के रूप में बनाया गया था, जिसे कमर्शियल सक्सेस मिली। नानबन का एक तेलुगु डब वर्जन था, जिसका नाम स्नेहितुडु था। 2017 में एक मैक्सिकन रीमेक ​​भी रिलीज़ हुई थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com