अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना,

कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है योगी सरकार- बोेले अखिलेश
अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना,

डेस्क न्यूज – बुधवार को योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हुआ। राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट विस्तार पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्टवीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

सपा प्रमुख ने कहा कि हर मोर्चे पर असफल होती प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी से ध्यान हटाने के लिए एक तरफ अधिकारियों के ट्रांसफ़र कर अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेना चाहती है, तो दूसरी तरफ़ कैबिनेट का विस्तार कर जनता का ध्यान बांटना चाहती है। भाजपा की गुमराह करने वाली राजनीति से जनता त्रस्त है।

सपा प्रमुख ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों पर एक और ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के राज में जनता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोगों का धंधा-पानी चौपट हो गया है और उस पर बिजली, पेट्रोल, डीज़ल के बढ़े दामों ने महँगाई से यूपी की जनता की कमर तोड़ दी है। चुनाव जीतने के बाद मतलबी सरकार अपनी मनमानी से जनता से अधिक-से-अधिक वसूल लेना चाहती है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com