फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन..

गुरुवार को मुंबई में 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।
फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन..

डेस्क न्यूज –  दिग्गज अभिनेत्री विद्या सिन्हा का जुहू के एक अस्पताल में निधन हो गया। विद्या 'छोटी सी बात', 'रजनीगंधा' और 'पति पत्नि और वो' जैसी कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है। गुरुवार को मुंबई में 71 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।

विद्या लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनकी हालत खराब होते ही, उन्हे वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन वह रिकवर नही कर पाई और दोपहर लगभग 1 बजे के करीब उनकी मृत्यु हो गई। 18 साल की उम्र में विद्या ने अपने करियर की शुरुआत की थी। 45 साल के अपने करियर में, विद्या फिल्मों और टीवी दोनों का हिस्सा रही हैं। विद्या ने कर्म और मुक्ति जैसी हिट फ़िल्में भी दी है।

विद्या सिन्हा ने 18 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। मॉडलिंग के दौरान उनकी मुलाकात डायरेक्टर बसु चटर्जी से हुई। विद्या ने फिल्म राजा काका से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था, जो 1974 में रिलीज़ हुई थी।

विद्या क़ुबूल है, चंद्र नंदिनी जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है। विद्या इन दिनों 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' में अहम रोल निभा रहीं थीं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com