लॉकडाउन में विराट के बढ़े बाल, तो अनुष्का ने चलाई कैंची..

क्वारेंटाइन में अनुष्का ने बनाई विराट की कोरोना हेयरस्टाइल
लॉकडाउन में विराट के बढ़े बाल, तो अनुष्का ने चलाई कैंची..

न्यूज – कोरोना वायरस की वजह से सभी सेलिब्रिटीज आइसोलेशन पर हैं। सभी घर पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वैसे तो सभी सेलिब्रिटी घर बैठकर कुछ न कुछ मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कोई वर्कआउट वीडियो शेयर कर रहे हैं तो कोई बर्तन या झाडू लगाते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर सभी चौंक जाएंगे।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा ने डाला है। जिसमें अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के बाल काटती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में विराट बताते है कि क्‍वारेंटाइन के चलते आप यह सब करने के इजाजत दे देते हैं। अनुष्का इस समय उनकी हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं और किचन की कैंची से उनके बाल काट रही हैं।

विराट और अनुष्का के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दे कि 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी एक वीडियो बनाकर फैंस से लॉकडाउन के आदेश का पालन करने की अपील की थी। इस वीडियो में अनुष्का और विराट कहते हैं कि कोरोना से लड़ाई जीतने में समय लगेगा इसलिए हौसला बनाए रखना जरूरी हैं। एक लापरवाही के चलते पूरे देश को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com