महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

मृतका की तीन साल पहले हुई थी शादी, पति दो माह से घर नहीं लौटा

डेस्क न्यूज़ – भरतपुर के कामां में एक महिला ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला कामां की ही रहने वाली है। महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका पति दो माह से घर नहीं लौटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कामां थाने के एएसआई रवि कटारा ने बताया कि कामां थाना क्षेत्र के गांव रोसियाका के जंगल में एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से महिला का शव लटका मिला। एक ग्रामीण ने शव को देखा तो उसके होश उड़ गए। थोड़ी देर में वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर कामा थाना पुलिस वहां पहुंची।

मौके पर पहुंची कामां पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से नीम के पेड़ पर लटके शव को उतरवाकर कामा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पूछताछ में लोगों ने बताया कि मृतका कामां थाना के गांव गढ़ाजान निवासी शकीला मेव है। मृतका का शरीर जमीन पर टिका मिला। हालांकि पुलिस इसे सुसाइड ही मान रही है लेकिन स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।

लोगों ने पुलिस को बताया कि शकीला की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसका पति ट्रक ड्राइवर है। उनके कोई संतान नहीं है। वह करीब दो माह से घर नहीं लौटा है। संभव है घरेलू क्लेश में महिला ने आत्महत्या की है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com