डेस्क न्यूज – पिछले 24 घंटों के दौरान देश के आठ राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र तथा पंजाब में बढ़े हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में जहां 102 सक्रिय मामले बढ़े हैं, वहीं पंजाब में 35 मामलों की वृद्धि हुई है, जबकि बाकी अन्य में यह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 13,083 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ सात लाख 33 हजार से अधिक हो गई है।
विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है
राहत की बात यह रही कि इस दौरान 14,808 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख नौ हजार 160 हो गई। सक्रिय मामले 1,862 कम होकर 1,69,824 रह गए हैं । इसी अवधि में 137 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा एक लाख 54 हजार 147 हो गया। विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है
गौरतलब है कि कोविड के दो वैक्सीनों को मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। टीकाकरण के पहले चरण में अब तक 28 लाख लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
हेल्थकेयर वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाने के मामले में 11 राज्यों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां लक्षित लाभार्थियों की संख्या से 30 प्रतिशत से भी अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। लक्षद्वीप में 83.4 प्रतिशत, ओडिशा में 50.7 फीसदी, हरियाणा में 50 प्रतिशत और अंडमान व निकोबार में 48.3 प्रतिशत लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
राज्य……………….सक्रिय……स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार– 5——4927——–62
आंध्र प्रदेश——- 1308—879131——7152
अरुणाचल प्रदेश— 13—–16758——–56
असम———- 1956—-214054——1081
बिहार———- 1021—-256857——1495
चंडीगढ़——— 159—–20389——- 334
छत्तीसगढ़——- 4358—-296642—— 3689
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 8——-3388———- 2
दिल्ली———- 1551—-622381——–10841
गोवा———— 742—-51755——— 766
गुजरात———- 3589—252927——–4385
हरियाणा——— 1192—-263501——- 3015
हिमाचल प्रदेश—– 343—-56083——– 974
जम्मू- कश्मीर—– 823—- 121617——- 1933
झारखंड———- 628—–116904——-1070
कर्नाटक——— 6080—- 920110——-12211
केरल———– 72482— 841444—— 3704
लद्दाख———– 68——-9517——– 129
लक्षद्वीप———- 56——-14———– 0
मध्य प्रदेश——- 2826——248036——3805
महाराष्ट्र——— 44384—–1925800—–51000
मणिपुर ———142———28524——-371
मेघालय——— 83———13524——–146
मिजोरम——— 39——— 4318———9
नागालैंड ———53———11947——– 88
ओडिशा——— 1120——- 331824—— 1906
पुड्डुचेरी———- 295———38062——- 647
पंजाब———– 2114——- 165145—— 5601
राजस्थान ——–2395——–312132——2765
सिक्किम ——–97———-5855———133
तमिलनाडु——- 4601——- 820381—— 12345
तेलंगाना——— 2354——– 290354——1598
त्रिपुरा ———–21———- 32938——– 391
उत्तराखंड——- 1289———- 93055——-1642
उत्तर प्रदेश—— 5918———- 585273—— 8646
पश्चिम बंगाल—– 5711———- 553593——10155
कुल————-169824——–10409160—-154147
US : कैलिफोर्निया में Mahatma Gandhi की प्रतिमा तोड़ी, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
Like and Follow us on :