बिल्डर को धमकी देने वाले लॉरेंस के गुर्गे को जयपुर पुलिस ने की किया गिरफ्तार

पुलिस के पास जाने की गलती मत करना। नहीं तो मैं रुपए नहीं, कुछ और ही लूंगा। मेरे शूटर हर जगह घूमते रहते हैं।
बिल्डर को धमकी देने वाले लॉरेंस के गुर्गे को जयपुर पुलिस ने की किया गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में क्राइम की वारदाते अब सातवे आसमान पर है वही अब क्राइम कैपिटल की और बढ़ता जा रहा है जयपुर, जिस तरीके से राजधानी में क्राइम दिन दहाड़े होता दिख रहा वही राजस्थान पुलिस पर भी काफी सवाल खड़े हो रहे है। क्राइम रेश्यो की हम बात करे तो पिछले दो महीनो में लूट,हत्या,जैसी कई बड़ी घटनाये हुई है वही अब कई बाहरी गैंगस्टर भी अपना पैर राजधानी में ज़माने लगे है गौरतलब है की कुछ दिनों पहले जयपुर के बिल्डर को गैंगस्टर के द्वारा मारने की धमकी दी गयी थी

निश्चल भंडारी को 7 सितंबर को एक अनजान मोबाइल नंबर से वॉट्सऐप पर कॉल आया था। उसने बोला कि मैं तिहाड़ जेल से लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूं। मुझे एक करोड़ रुपए चाहिए। तुम्हें दो दिन का समय दे रहा हूं। जल्दी ही रुपयों की व्यवस्था कर लो। पुलिस के पास जाने की गलती मत करना। नहीं तो मैं रुपए नहीं, कुछ और ही लूंगा। मेरे शूटर हर जगह घूमते रहते हैं।

10 सितंबर को जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

धमकी भरे कॉल के बाद बिल्डर काफी घबरा गया था। दो दिन बाद 9 सितंबर को दोबारा से वॉट्सऐप कॉल आया था। डर के कारण उसने कॉल रिसीव नहीं किया। तब उसके नंबर पर दो मैसेज आए। पहले मैसेज में डॉट (.) आया था। दूसरे मैसेज में प्रश्न चिन्ह (?) भेजा गया। दोनों मैसेज भेजने के बाद उसके पास दो बार कॉल आया था। उसने दोनों कॉल रिसीव नहीं किए। बार-बार कॉल आने पर वह घबरा गया था। तब उसने 10 सितंबर को जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा माना जाता है।

जवाहर नगर पुलिस ने मामले की जांच की शुरू की तो पता लगा कि दिल्ली की मंडोली जेल से कॉल किया गया है। मोबाइल की लोकेशन जेल की आ रही थी। जांच में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा संपत नेहरा जेल में बंद है। तब पुलिस को अंदेशा हो गया कि लॉरेंस के लिए संपत नेहरा ने ही कॉल कर फिरौती मांगी है। जयपुर पुलिस ने मंडोली जेल से संपत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया।

संपत नेहरा राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में गांव कालरी का रहने वाला है। काफी समय से चंडीगढ़ में रहने लग गया था। अभी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद था।

8 लाख रुपए की लूट की साजिश भी रची गई थी।

संपत छात्र राजनीति से ही अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा माना जाता है।

संपत खुद की गैंग भी ऑपरेट करता है। लॉरेंस बिश्नोई ने संपत नेहरा को फिल्म स्टार सलमान खान को भी मारने की सुपारी दी थी। सलमान की हत्या करने के लिए संपत नेहरा मुंबई में गया था। संपत नेहरा राजस्थान के कई बड़े व्यापारियों को मारने की धमकी देकर फिरौती मांग चुका है। मंडोली जेल से दिल्ली में एक पेट्रोल पंप पर 8 लाख रुपए की लूट की साजिश भी रची गई थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com