बॉलीवुड अभिनेता और साहित्यकार गिरीश कर्नाड का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

गिरीश कर्नाड सलमान खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म में साथ काम कर चुके है..
बॉलीवुड अभिनेता और साहित्यकार गिरीश कर्नाड का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

मुम्बई – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का सोमवार तडके निधन हो गया, वे 81 वर्ष के थे। गिरीश कर्नाड पिछले कुछ समय से बीमार थे, गिरीश कर्नाड अभिनेता के अलावा लेखक, फिल्म निर्देशक, और नाटककार के तौर भी अपनी पहचान रखते थे।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रिय होने के कारण उनके काम आने वाले वर्षों में भी याद रहेंगे। उनके निधन से दुखी हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले

गिरीश कार्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था, उन्होनें एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्ममें सलमान खान के साथ काम किया था।गिरीश कर्नाड हिंदी के साथ-साथकन्नड़ और अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखते थे।

गिरीश कर्नाड ने अंग्रेजी के कई प्रतिष्ठित नाटकों का अनुवाद किया था, कर्नाड के नाटक भारत के अलग-अलग भाषाओँ में अनुदित हुए। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण का सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा चार फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिले, गिरीश कर्नाड को 1978 में आयी फिल्म भूमिका के लिए नेशलन अवॉर्ड भी मिला था।

गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार (1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था, इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था, बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com