बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह का मुंबई में अंतिम संस्कार, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और सुनील शेट्‌टी भी पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई में सुसाइड कर लिया था, सुशांत का शव ब्रांदा स्थित उनके घर पर फंदे से लटका मिला था
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह का मुंबई में अंतिम संस्कार, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और सुनील शेट्‌टी भी पहुंचे

न्यूज -बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज मुंबई में अंतिम सस्ंकार की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि सुशांत ने रविवार को मुंबई में ब्रांदा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। अंतिम संस्कार के लिए सुशांत के पिता केके सिंह और अन्य रिश्तेदार मुंबई पहुंच चुके हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, अंतिम संस्कार में 20 लोग शामिल हो रहे हैं। सुशांत के पिता के अलावा उनकी बहनें व श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और सुनील शेट्‌टी भी पहुंचे शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि र​विवार सुबह जब उनके कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

किस समस्या से गुजर रहे थे सुशांत सिंह, कहीं आपको तो नहीं यह समस्या, जानें
सुसाइड की वजह जानने के लिए मुंबई पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस बीच खबर यह भी आ रही है ​कि जांच के लिए फॉरेंसिक टीम उनके फ्लैट पहुंची है, मामले में अब तक 17 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में सुशांत की करीबी रिया से भी पूछताछ करेगी। कहा जा रहा है कि पिछले काफी समय से सुशांत डिप्रेशन में चल रहे थे और दवाइयां टाइम से नहीं ले रहे थे। इस वक्त उनके मौत की खबर ने घरवालों को बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। खबर मिली है कि सुशांत की इसी साल शादी होने वाली थी।

सुशांत के परिजन पहुंचे मुंबई

बताया जा रहा है कि उनके पिता पटना से मुंबई अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से बिहार के पूर्णियां जिले के मलडीहा गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी बीच उनके कजिन (चचेरे भाई) ने दावा किया है कि इसी साल नवंबर में सुशांत सिंह राजपूत की शादी होने वाली थी। सुशांत सिंह के चचेरा भाई पन्ना सिंह ने बताया कि सुशांत की शादी नवंबर में ही होने वाली थी और उनकी शादी मुंबई में ही होनी थी।

हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि रिश्ता किससे तय हुआ था। सुशांत के भाई पन्ना सिंह ने बताया, 'पिछले सप्ताह चाचा (सुशांत के पिता केके सिंह) से बात हुई थी। करीब 45 मिनट बात हुई थी। उन्होंने कहा सबकुछ ठीक है। सुशांत की नवंबर में शादी है। मुंबई चलना है, तैयारी कर लेना।' पन्ना सिंह ने बताया कि कहीं कुछ भी ऐसी बात नहीं बताई गई थी। अब भैया लोग मुंबई गए हैं। डेड बॉडी रिसीव करेंगे उसके बाद तय होगा दाह संस्कार कहां करना है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com