राजस्थान में ‘मोदी लहर’ के सामने नहीं टिक पाई कांग्रेस

चाणक्य के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत सकती है
राजस्थान में ‘मोदी लहर’ के सामने नहीं टिक पाई कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटे हैं और भाजपा इस बार भी क्लीन स्पीप करती नजर आ रही है। इंडिया टुडे एक्सिस के मुताबिक, भाजपा को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। कांग्रेस ने राजस्थान पर खास जोर ही दिया था। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में 10 रैलियां की हैं, जबकि नरेंद्र मोदी की 8 सभाएं यहां हुई हैं।

चाणक्य के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा जीत सकती है। यानी पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस का खाता नहीं खेलेगा, ऐसा एग्जिट पोल कह रहे हैं।

नाव प्रचार के दौरान मोदी ने जहां कांग्रेस की नीतियों को नकारात्मक बताया और कहा था कि इसके नेतृत्व में भ्रम है और नियत में खोट है। कांग्रेस को देश में शांति का माहौल पसंद नहीं आ रहा है। मसूद अजहर को अतंरराष्ट्रीय आंतकी घोषित किए जाने पर खुशी मनाने के बजाए कांग्रेस यह कह खुद का मजाक उड़वा रही है कि यह घोषणा चुनाव के समय ही क्यों हुई है। वहीं राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने जीएसटी, नोटबंदी जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com