लंदन – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल गए मैच में चोटिल होने क बाद शिखर धवन की जगह ऋषभ पंत को टीम में लिया जा सकता है। हालाकी इसकी पुष्टी आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक ऋषभ पंत को टीम से जूडने के लिए कह दिया गया है।
इससे पहले ऋषभ पंत को वर्ल्डकप की 15 सदस्य टीम में शामिल नही किया गया था, शिखर धवन के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने दिल्ली के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को चुना है।
शिखर धवन को चोट लगने का बाद रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल औपनिंग कर सकते है। भारत का अगला मैच गुरूवार को न्यूजीलैंड के साथ और रविवार को पाकिस्तान के साथ होगा। भारत ने अपने अभियान के शुरूआती मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी,लेकिन इसी मैच ने शिखर धवन चोटिल हो गये थे।
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली थी। नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर शिखर धवन चोटिल हो गये थे। धवन चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने फील्डिंग की।