विराट कोहली के साथ इस एड में नजर आए रिषभ पंत

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान कार्तिक का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था
विराट कोहली के साथ इस एड में नजर आए रिषभ पंत

भारतीय क्रिकेटर्स विराट कोहली और रिषभ पंत भारत की प्रमुख वेलनेस फर्म्स में से एक हिमालया ड्रग कंपनी से अनुबंधित हुए। इन दोनों को हिमालया मेंस फेस केयर रेंज का आधिकारिक ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया।

विराट और रिषभ पंत इस कंपनी के एड में रैपर के अंदाज में नजर आए। वे इस वीडियो में 'लुकिंग गुड और लविंग इट' कहते हुए दिख रहे हैं। विराट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुरुवार दोपहर को इस एड का वीडियो जारी किया। पंत ने बुधवार को इस वीडियो का 9 सेकंड का हिस्सा अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि वे विराट कोहली द्वारा मना करने के बाद भी उत्सुकतावश यह वीडियो लीक कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस बारे में पूरी जानकारी के लिए गुरुवार को विराट का ट्विटर पेज देखें। वैसे पंत द्वारा बिना आवाज का वीडियो पोस्ट करना भी पब्लिसिटी कैंपेन का हिस्सा माना जा रहा है। विराट ने कहा, हिमालया एक भरोसेमंद ब्रांड है और यह मेरे पसंदीदा ब्रांड्स में से एक हैं। मैं लंबे समय से हिमालया के उत्पादों का उपयोग कर रहा हूं। मैं इस कंपनी के साथ लंबी साझेदारी की उम्मीद करता हूं।

रिषभ पंत ने आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उनकी बजाए दिनेश कार्तिक को चुना गया था, कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान कार्तिक का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पंत को वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में नहीं चुने जाने को लेकर सिलेक्टर्स की बहुत आलोचना हुई थी। आईपीएल के बाद विराट और रिषभ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com