सुर्य ग्रहण आज, भारत में 16 जूलाई को चंद्र ग्रहण दिखेगा।

सुर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, चंद्र ग्रहण 16-17 जूलाई को भारत में दिखेगा।
सुर्य ग्रहण आज, भारत में 16 जूलाई को चंद्र ग्रहण दिखेगा।

नई दिल्ली- आज यानि मंगलवार 2 जुलाई को पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार रात 10:25 बजे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होगा, इसलिए यह भारत में नहीं दिखेगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण जैसी अद्भुत खगोलीय घटना का गवान न बनने से निराश न हों, इसी महीने आपको चंद्र ग्रहण जरूर देखने को मिलेगा। जी हां, इसी महीने 16-17 जुलाई को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा और इस बार आप इस खगोलीय घटना को अपनी आंखों से देख पाएंगे।

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो यहां आपको चंद्र ग्रहण देखने के लिए देर रात तक जागना पड़ेगा। 16 जुलाई को दिनभर काम निपटाने के बाद रात को सोने से पहले 00.13.51 बजे यानि बुधवार 17 तारीख को चांद पर धरती की हल्की छाया पड़ना शुरू होगी।

इसके बाद भी चंद्र ग्रहण देखने के लिए आपको और इंतजार करना पड़ेगा। देर रात 1.31.43 बजे आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होगा।

रात 3.00.44 बजे चंद्र ग्रहण अपने चरम पर होगा। तड़के 4.29.39 बजे चंद्र ग्रहण खत्म होगा और 5.47.38 बजे चांद पर से धरती की धुंधली छाया भी खत्म हो जाएगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com