मानसून की पहली बारिश में ही पानी में डूबी मुंबई,  4 मंजिल इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत

मानसून की पहली बारिश मुंबई के लिए कहर बनकर टूट पड़ी है। बुधवार को रात करीब 11 बजे मालाड वेस्ट इलाके के कलेक्टर कंपाउंड में एक 4 मंजिल इमारत ढह गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायालों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मानसून की पहली बारिश में ही पानी में डूबी मुंबई,  4 मंजिल इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत

First Monsoon Rain in Mumbai : मानसून की पहली बारिश मुंबई के लिए कहर बनकर टूट पड़ी है। बुधवार को रात करीब 11 बजे मालाड वेस्ट इलाके के कलेक्टर कंपाउंड में एक 4 मंजिल इमारत ढह गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है। सभी घायालों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बारिश के कारण ढह गई इमारत

First Monsoon Rain in Mumbai :  BMC का कहना है कि इमारत काफी जर्जर हालत में थी और भारी बारिश के चलते यह इमारत ढह गई। फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। फंसे हुए लोगों को स्थानीय निवासियों, BMC, पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

BMC ने बताया कि आसपास की 3 इमारतों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, क्योंकि बिल्डिंग का स्ट्रक्चर अच्छी स्थिति में नहीं हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है। लोगों को बचाने के लिए टीमें यहां मौजूद हैं।

मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट और अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। IMD मुंबई की वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि मौसम विभाग ने कोंकण किन्नरपट्टी (तटीय पट्टी) के कुछ जिलों के लिए येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट और अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई सहित कोंकण किन्नरपट्टी में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देते ही देश की वित्तीय राजधानी में भारी बारिश

मुंबई  में बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देते ही देश की वित्तीय राजधानी में भारी बारिश हुई। मानसून मौसम की इस साल की पहली बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात पुलिस को चार सबवे को बंद करना पड़ा। कुछ निचले इलाकों में जल भराव की खबरें हैं, जिस वजह से ट्रेनें भी बंद करनी पड़ी।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com