मुंबई के चेंबूर में दो गुटों के बीच झड़प,6 लोग घायल

मुंबई के चेंबूर के मुकुंद नगर में दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए हैं
मुंबई के चेंबूर में दो गुटों के बीच झड़प,6 लोग घायल

न्यूज़- मुंबई के चेंबूर के मुकुंद नगर में दो गुटों के बीच हुई झड़प में छह लोग घायल हो गए हैं। यह घटना शुक्रवार शाम को घटित हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिकेट बॉल  लगने के कारण कुछ कारों के शीशे में चटक गए थे। जिसकी वजह से दो गुटों के बीच झड़प हुई। इसके बाद कार मालिक और क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौखिक रूप से हुई लड़ाई हिंसा में बदल गई और लोग लड़ते हुए एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इसी बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस 30 लोगों की तलाश कर रही है जिनके ऊपर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com