पंजाब में वैक्सीन की कमी से 70% टीकाकरण केंद्र हुए बंद

शुक्रवार को लुधिया में सिर्फ 376 लोगों को वैक्सीन लगी। वैक्सीन की कमी को लेकर बठिंडा में 84 में से 76 केंद्र बंद हो गए।
पंजाब में वैक्सीन की कमी से 70% टीकाकरण केंद्र हुए बंद

डेस्क न्यूज़: पंजाब के सामने कोरोना की जंग के साथ एक और समस्या खड़ी हो गई है। राज्य में महामारी से लड़ने के लिए जरूरी हथियारों समेत वैक्सीन की भारी कमी है। ऐसे में सभी जिलों के करीब 70 फीसदी टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए हैं। लुधियाना शहर में रोज़ एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहां 23 केंद्र बंद रहे। वैक्सीन के अभाव में शुक्रवार को 13,869 लोगों ने डोज किया।

पंजाब में सिर्फ 23 हजार वैक्सीन शेष

राज्य में 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए सिर्फ 23 हजार 273 वैक्सीन बची हैं। स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता कि वैक्सीन की अगली खेप कब आएगी। चिकित्सा विभाग के सचिव और टीकाकरण प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार से जानकारी मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुछ केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। शनिवार को राज्य को 18 से 44 साल के लिए 1.10 लाख खुराक दी जाएगी।

जालंधर में 216 केंद्रों में से सिर्फ 19 पर ही लग रही वैक्सीन

लुधियाना में शुक्रवार को सिर्फ 376 लोगों ने टीका लगाया। बठिंडा में 84 में से 76 केंद्र बंद रहे। जालंधर में 216 केंद्रों में से सिर्फ 19 पर ही टीकाकरण हो रहा है। पंजाब में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित मोहाली में एक दिन में दो हजार लोगों को डोज दिया गया। पटिलया में सिर्फ 69 लोगों को टीका लगाया गया।

पंजाब में कुल 41.75 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव हुसैन लाल ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगो को कोविशील्ड वैक्सीन की 1,63,710 खुराक का आखिरी जत्था 9 मई को आया था। कोवैक्सिन की 75,000 खुराक की आखिरी खेप 6 मई को पहुंची थी। उन्होंने कहा, "राज्य में 41.75 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 34.71 लाख लोगों को पहला और 7.01 लाख को दूसरा टीका लगाया जा चुका है।

देश में कोरोना का हाल

ऐसा लग रहा है देश में धीरे-धीरे कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाया जा रहा है। देश के प्रमुख राज्यों के साथ-साथ प्रमुख महानगरों में भी मामले कम हुए हैं। साथ ही टीकाकरण में तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत देश के प्रमुख महानगरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दिख रही है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है जब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को हराने वालों की संख्या भी दो करोड़ को पार कर गई है। दो दिन की वृद्धि के बाद सक्रिय मामलों की संख्या में भी कमी आई है और उनकी संख्या 37 लाख पर आ गई है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com