बुधवार को न्यूजीलैंड के दक्षिण में दक्षिण प्रशांत में न्यू कैलेडोनिया द्वीप में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में अलर्ट जारी किया गया। इन इलाकों में तीन फीट तक समुद्री लहरें उठी। फिलहाल, किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र कैलेडोनिया से 415 किमी दूर समुद्र में 10 किमी की गहराई पर था
सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा- भूकंप के बाद 3 फीट ऊंची लहरें उठीं। न्यूजीलैंड, फिजी और वनुअतु में अधिक खतरा है। इस क्षेत्र में कई छोटे और बड़े द्वीप हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कैलेडोनिया से 415 किमी दूर समुद्र में 10 किमी की गहराई पर था।
पूरा क्षेत्र रिंग ऑफ फायर पर स्थित है
हमेशा ही न्यूजीलैंड, वनुअतु और अन्य प्रशांत द्वीपों में भूकंप का खतरा बना रहता है। यह क्षेत्र रिंग ऑफ फायर के करीब स्थित है।
फ्रांस के लिए बेहद खास है यह द्वीप
न्यू कैलेडोनिया, दक्षिणी प्रशांत महासागर में फ्रांस का क्षेत्र है। एक अनुमान के अनुसार, यह दुनिया में
कुल निकल भंडार का लगभग 10% है। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं में निकेल का उपयोग किया जाता है।
इस वजह से यह क्षेत्र फ्रांस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चीन इस क्षेत्र में अपना प्रभुत्व बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
न्यू कैलेडोनिया के निर्यात का बड़ा हिस्सा चीन को जाता है।
पिछले साल के जनमत संग्रह में, 53% लोगों ने फ्रांस से अलग न होने का समर्थन किया।
4 अक्टूबर, 2020 को आयोजित इस जनमत संग्रह में 85.6% लोगों ने मतदान किया था।
43.6% लोग फ्रांस से अलग एक अलग देश के पक्षधर थे।
सुनामी क्या है?
जब समुद्र के भीतर तेज हलचल होती है, तो उससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबरदस्त आवेग के साथ चलती हैं। इन उच्च लहरो को सुनामी कहा जाता है। दरअसल, सुनामी एक जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिलकर बना है, सू का मतलब है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।
डोमिनिका के पीएम रुजवेल्ट भारत से वैक्सीन पाकर भावुक हुए, खुद उतारने पहुँच गए टीके