पहलगाम में हादसा : ITBP जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 7 शहीद, बस में सवार थे 39 जवान

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लगे ITBP जवानों को ले जा रही बस पहलगांव में खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 जवान शहीद होने की सूचना है, जबकि कई जवान जख्मी हुए हैं, इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गंभीर घायलों में से अभी कितने बचेंगे यह कहा नहीं जा सकता।
पहलगाम में हादसा : ITBP जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 7 शहीद, बस में सवार थे 39 जवान

जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। कश्मीर के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के जवानों को लेकर लौट रही एक बस ब्रेक फेल होने के कारण 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे 39 जवान सवार थे। ये हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 7 जवानों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से कई की हालत बड़ी नाजुक बताई जा रही है।

ITBP जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी तभी बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। हादसे में 7 जवान शहीद हो गए।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

हाल ही में अमरनाथ यात्रा समाप्त हो गई है। ऐसे में इस यात्रा में तैनात किए गए सुरक्षाबल के जवान अपनी-अपनी टुकड़ियों में लौट रहे हैं। 39 जवानों से भरी ये बस भी चंदनवाड़ी से पहलगाम लौट रही थी। तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई। बस काफी नीचे नदी के किनारे खाई में गिर गई।

4 जवानों की मौके पर ही मौत

स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताता कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com