कोरोना के नए स्ट्रेन के बीच ब्रिटेन के लिए उड़ानें बंद कर दी गई थी। वही अब शुक्रवार को दिल्ली में 256 यात्रियों के साथ यूनाइटेड किंगडम से एयर इंडिया की एक फ्लाइट उतरी। 256 यात्रियों ने शुक्रवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्रा की। 23 दिसंबर को भारत और ब्रिटेन के बीच सेवाओं को निलंबित करने के बाद यूके से उड़ानें फिर से शुरू हुईं, जो यूके में उभरे नए कोरोनवायरस संक्रामण के बाद बंद कर दी गई थी।
भारत और ब्रिटेन प्रत्येक की 15-15 उडाने होगी
केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2 जनवरी को कहा था कि भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, जबकि यूके से यहां की सेवाएं 8 जनवरी से शुरू होंगी। पुरी ने ट्वीट कर कहा कि “हर हफ्ते 30 उड़ानें संचालित होंगी। भारत और यूके प्रत्येक की 15 उडाने होगी। यह अनुसूची 23 जनवरी 2021 तक वैध है। आगे की समीक्षा के बाद आवृत्ति निर्धारित की जाएगी”।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, 8 जनवरी से 30 जनवरी के बीच यूके से आने वाले सभी यात्रियों को आगमन पर स्व-भुगतान वाले COVID-19 परीक्षणों के अधीन किया जाएगा। इसके अलावा, यूके से आने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 72 घंटे पहले किए गए परीक्षण से अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट को लाना होगा।
Resumption of flights between India & UK:
India to UK from 6 Jan 2021.
UK to India from 8 Jan 2021.
30 flights will operate every week. 15 each by Indian & UK carriers.This schedule is valid till 23 Jan 2021. Further frequency will be determined after review.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 2, 2021
अरविंद केजरीवाल ने प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाने का किया आग्रह
इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र से उस देश में अत्यंत गंभीर कोरोना की स्थिति को देखते हुए भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाने का आग्रह किया। केजरीवाल ने ट्विटर कर कहा, “केंद्र ने प्रतिबंध हटाने और ब्रिटेन की उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। ब्रिटेन में अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए, मैं केंद्र सरकार से 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाने का आग्रह करूंगा।
Centre has decided to lift the ban and start UK flights.
In view of extremely serious COVID situation in UK, I wud urge central govt to extend the ban till 31 Jan
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 7, 2021
UK में मार्च तक 7 हफ्ते का लॉकडाउन, गैर-जरूरी दुकानों को बंद करने का आदेश
Like and Follow us on :