डेस्क न्यूज – बेटियों ने रचा इतिहास : एयर इंडिया ने सोमवार को विमानन क्षेत्र में इतिहास रच दिया
238 महिला पायलटों के साथ सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरू के लिए एक गैर-स्टॉप उड़ान पहुंची।
भारतीय शहर के लिए सबसे लंबा 13,993 किलोमीटर का नॉन-स्टॉप मार्ग 177 घंटे की हवाई यात्रा से सुबह 3.07 बजे पूरा हुआ।
चार महिला पायलटों के स्वागत के लिए टर्मिनल के पास बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।
रविवार को सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने वाले बोइंग 777-200LR की
कमान कैप्टन जोया अग्रवाल के हाथों में थी और उनके साथ पायउट पापागिरी तन्मयी,
कैप्टन आकांक्षा सोनवरे और कैप्टन शिवानी मन्हास थी।
कैप्टन जोया ने इस यात्रा को 10 से अधिक वर्षों के अपने कार्यकाल में आठ हजार घंटे से अधिक उड़ान भरने के अनुभवों में से एक बताया।
विमान के यात्रियों ने भी इसे एक सुखद अनुभव बताया।
जब विमान बैंगलोर हवाई अड्डे पर पहुंचा, तो चार महिला पायलटों के स्वागत के लिए टर्मिनल के पास बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे।
दक्षिणी भारत के पश्चिमी तट के बीच पहली सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान थी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एयर इंडिया की सबसे लंबी दूरी की उड़ान महिला पायलटों द्वारा फ्रांसिस्को से बेंगलुरु तक लैंडिंग पर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि आपने देश को गौरवान्वित किया है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लैंडिंग से पहले ट्वीट किया,
कॉकपिट में पेशेवर, योग्य और आत्मविश्वासी महिला चालक दल ने एयर इंडिया के विमान से सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी है और वे उत्तरी ध्रुव से गुजरेंगी।
हमारी नारी शक्ति ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
बता दें कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिणी भारत के पश्चिमी तट के बीच पहली सीधी नॉन-स्टॉप उड़ान थी।