डेस्क न्यूज़- Farmer Protest तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में किसान आंदोलन को शुरु हुए ढाई महीने से अधिक समय बीत चुका है। न तो सरकार पीछे हटने को तैयार है और न ही आंदोलनकारी किसान। दोनों के बीच लड़ाई चल रही है। इस सब के बीच अब सीमाओं पर किसानों के पक्के निर्माण भी दिखाई देने लगे हैं, जिनमें घर की सभी सुविधाएं हैं।
Farmer Protest – अब वे जिस कैंप में हैं, उसमें पक्के शौचालय, गीजर फिटेड बाथरूम, सीसीटीवी कैमरा और सबमर्सिबल पंप की सुविधा हैं।
महिलाओं के रहने के लिए एक शेड भी बनाया है। वॉशरूम की सुविधा होने से महिलाओं को फ्री रहने में मदद मिलेगी।
वही शौचालय के लिए पक्के नाले बनाए गए हैं। आसपास के ट्रांसफार्मरों से बिजली ली जा रही है।

क्या हैं किसानों की तैयारी
वही बता दे कि जानकारी के अनुसार पंप और टॉयलेट पर लगभग एक लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
किसाने ने बताया कि आने वाली गर्मियों के मद्देनजर, हम एक टिन शेड और एक कूलर लगाने की भी व्यवस्था कर रहे हैं।
तीन से चार लाख रुपये खर्च किए जा सकते हैं। वही एक लॉन भी विकसित किया जा रहा है
ताकि किसान आराम से बैठ सकें। इसके अलावा पानी को साफ करने के
लिए फिल्टर भी लगाए जा रहे हैं। इस्तेमाल किए गए पानी के लिए पास में बीस फीट गहरे गड्ढे भी खोदे जा रहे हैं। जल्द ही ऐसे पक्के शौचालय भी बनाए जाएंगे।
टीकरी बॉर्डर पर किसानों के द्वारा हरी घास का लॉन भी बनवाया है।
जिसमे अलग-अलग फूलों के गमले भी लगाए गए हैं।
आंदोलन कब तक चलेगा ?
किसान बताते हैं कि हम पीछे नहीं हटेंगे, भले ही हमें कई वर्षों तक यहां बैठना पड़े। उनका कहना हैं कि जब
तक सरकार चाहेगी, तब तक यही बैठेंगे। हमारे पास यहां बैठने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
हमें सच्चाई को जीतने के लिए शांति और धैर्य से बैठना चाहिए। हम यहीं बैठेंगे। हमें किसी
भी परिस्थिति में निराश नहीं होना है। अगर यहां ठहरने की व्यवस्था अच्छी है तो लोग खुश रहेंगे।