हर्षवर्धन श्रृंगला देश के 33वें विदेश सचिव, तरणजीत संधू अमेरिका में भारत के नये राजदूत

विदेश सचिव विजय गोखले के रिटार होने के बैद श्रृंगला की नियुक्ती की गई है।
हर्षवर्धन श्रृंगला देश के 33वें विदेश सचिव, तरणजीत संधू अमेरिका में भारत के नये राजदूत
Updated on

न्यूज –  विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि हर्षवर्धन श्रृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह वरिष्ठ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है, वर्तमान में वो श्रीलंका में भारत के राजदूत हैं।

                                                           नये विदेश सचिव

आईएफएस अधिकारी हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को 33वें विदेश सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने विदेश सचिव विजय गोखले की जगह ली है। श्रृंगला 1984 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह अमेरिका में भारत के राजदूत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्रृंगला ने कहा कि मैं राष्ट्र निर्माण में मंत्रालय की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हूं, इसकी शुरुआत 36 साल पहले ही हो गई थी जब मैंने एक युवा पेशेवर के रूप में इस सेवा में प्रवेश किया था। मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के मार्गदर्शन में काम करना चाहता हूं।

श्रृंगला का जन्म मुंबई में 01 मई 1962 में हुआ था। वे भारत के 33वें विदेश सचिव हैं। श्रृंगला विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहते हुए बांग्लादेश, म्यांमार, मालदीव और श्रीलंका के प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर भी काम किया है। श्रृंगला फ्रांस, वियतनाम, इजराइल और दक्षिण अफ्रिका में भी तैनात रह चुके हैं।

logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com