100 साल में सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड, Gadar-2 समेत 5 फिल्मों को देखने पहुंचे 2 करोड़ दर्शक

Pradip Kumar

इंडियन सिनेमा में 11 से 13 अगस्त का वीकेंड सबसे ऐतिहासिक बन गया है। पिछले 100 सालों में सिनेमा में ऐसा कभी नहीं हुआ।

4 फिल्म गदर-2, जेलर, OMG-2 और भोला शंकर ने मिलकर 400 करोड़ का बिजनेस किया है। पहली बार इंडियन सिनेमा के इतिहास में एक वीकेंड में 2.10 करोड़ दर्शक थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे।

सोमवार को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने कन्फर्म किया कि पिछले 100 सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ। 10 साल बाद इस वीकेंड में 2 करोड़ से ज्यादा दर्शकों के थिएटर पहुंचने का रिकॉर्ड भी बना है।

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने शुक्रवार को 40 करोड़ रुपए, शनिवार को 43 करोड़ रुपए और रविवार को 52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ‘गदर 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 135 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ ने शुक्रवार को 10.26 करोड़ रुपए, शनिवार को 15.30 करोड़ रुपए और रविवार को 17.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ‘OMG 2’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

रजनीकांत की ‘जेलर’ फिल्म ने वीकेंड पर 146 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

चिरंजीवी की ‘भोला शंकर’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।