Allu Arjun और एटली एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने को है तैयार

Madhuri Sonkar

अल्लू अर्जुन और एटली साउथ फिल्म इडंस्ट्री के बड़े नामों में से हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को उत्सुकता के साथ इंतजार रहता है।

Allu Arjun | @Instagram

क्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' के निर्देशक और 'पुष्पा' के अभिनेता जल्द ही एक फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं।

Allu Arjun | @Instagram

एटली तमिल सिनेमा के जाने माने निर्देशक हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्मों के हिट होने का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत रहा है। यही वजह है कि कई सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम करने में रुचि व्यक्त कर चुके हैं।

Allu Arjun | @Instagram

एटली अपने अगले निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन के साथ खास चर्चा कर रहे हैं। यह फिल्म 2024 की आखिरी तिमाही में शुरू होने की संभावना है। फिल्म में अल्लू अर्जुन को पहले कभी न देखे गए अवतार में पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी।

Allu Arjun | @Instagram

एटली और अल्लू अर्जुन पिछले कुछ समय से बातचीत कर रहे हैं और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। एटली 2024 की आखिरी तिमाही में अपनी अगली फिल्म की शुरुआत करना चाह रहे हैं।

Allu Arjun | @Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो  अल्लू अर्जुन अर्जुन 'पुष्पा 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का पूरे देश को लंबे समय से इंतजार है। कोरोना  संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई रिलीज हुई पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 

Allu Arjun | @Instagram