42 के हुए Allu Arjun, इन फिल्मों में मचा चुके हैं धमाल

Madhuri Sonkar

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने उन्हें पूरे भारत में लोकप्रिय बना दिया।

Allu Arjun

दर्शक उनकी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का इंतजार कर रहे हैं। आइए आज आपको अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर उनकी फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं। 

Allu Arjun

क्या आपको पता है अल्लू अर्जुन और सुकुमार 'पुष्पा: द राइज' से पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं। अल्लू अर्जुन और सुकुमार साल 2004 में तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'आर्य' में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था।

Allu Arjun

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महज चार करोड़ रूपये की लागत से बनी यह फिल्म 30 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही थी।

Allu Arjun

साल 2010 में तेलुगू सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'वेदम' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन अनुष्का शेट्टी के साथ दिखाई दिए। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म धमाल मचाने में कामयाब रही थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी भी अहम किरदार में नजर आए थे। 

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन बॉलीवुड स्टार सोनू सूद के साथ फिल्म 'जुलायी' में नजर आ चुके हैं। 'जुलायी' का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर अल्लू की इस ने फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन किया था। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी।

Allu Arjun