Amitabh Bachchan ने Ram Mandir से कुछ दूरी पर खरीदा प्लॉट, Ayodhya में बनाएंगे घर

Madhuri Sonkar

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अमिताभ बच्चन ने एक खास काम किया है। उन्होंने अयोध्या में घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का प्लॉट खरीदा है।

Ram Mandir | @Social Media

अमिताभ बच्चन ने मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट खरीदा है। हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अभी तक घर के साइज के बारे में कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 10,000 वर्ग फुट का घर बनाएंगे।

Amitabh Bachchan | @Instagram

द सरयू का लॉन्च भी 22 जनवरी को होने वाला है। जिस दिन अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। इस मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करने वाले हैं।

Ram Mandir | @Social Media

अमिताभ बच्चन ने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ प्रोजेक्ट के बारे में बात की। अमिताभ बच्चन ने कहा- मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। ये एक ऐसा शहर है जो मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है।

Amitabh Bachchan | @Instagram

अयोध्या की शाश्वत आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक समृद्धि ने भौगोलिक सीमाओं से परे एक इमोशनल कनेक्शन बनाया है। यह अयोध्या की आत्मा में एक जर्नी की शुरुआत है। मैं वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने की आशा कर रहा हूं।

Amitabh Bachchan | @Instagram

अमिताभ बच्चन का जन्म प्रयागराज में हुआ था। प्रयागराज से अयोध्या का रास्ता 4 घंटे का है। अब उन्होंने अयोध्या में प्लॉट ले लिया है। जो राम मंदिर से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है।. वहीं द सरयू से अयोध्या एयरपोर्ट 30 मिनट की दूरी पर है।

Amitabh Bachchan | @Instagram