जामनगर में Anant-Radhika का प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, अंबानी परिवार ने की अन्न सेवा

Madhuri Sonkar

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन लंबे समय से सुर्खियों में है। इसकी शुरुआत गुजरात के जामनगर के नजदीकी गांव में लगभग 51,000 लोगों के लिए अन्न सेवा के साथ हुई।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram

उत्सव के दौरान होने वालीं दुल्हन राधिका मर्चेंट लाल और नारंगी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं। दूसरी ओर उनके होने वाले पति अनंत अंबानी लाल रंग की शेरवानी में तालमेल बिठाते देखे गए। जोड़ा अपने गृहनगर जामनगर, गुजरात में मुंबई से आए लोगों को देखकर बेहद खुश लग रहा था।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram

जामनगर से अंबानी और मर्चेंट परिवार की कई सारी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो चुके हैं। इसी बीच राधिका का एक वीडियो जबरदस्त सुर्खियों में है, जिसमें वह पैपराजी का स्वागत करते हुए उनका हालचाल पूछती नजर आ रही हैं।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram

28 फरवरी को जब अंबानी परिवार ने लोगों से आशीर्वाद लेने के लिए अन्न सेवा की मेजबानी की मुकेश अंबानी के सात ही राधिका और अनंत ने भी इसमें भाग लिया और भोजन परोसा।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram

राधिका मर्चेंट के परिजनों ने भी अन्न सेवा में भाग लिया। अंबानी परिवार को बच्चों की भव्य शादी से पहले अन्न सेवा की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 में अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी और फिर 2019 में अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी के लिए भी यही अनुष्ठान किया था।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1-3 मार्च तक चलने वाला है। शादी से पहले के भव्य उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो रही हैं और सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Anant Ambani and Radhika Merchant | @Instagram