Anant और Radhika जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, दिखेगी 14 मंदिरों की झलक

Madhuri Sonkar

मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) जल्द ही राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ शादी के बंधन में बंधेंने जा रहे हैं। अब से कुछ ही महीनों में कपल की शादी होने वाली है।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram

अनंत-राधिका की शादी का जश्न पूरी दुनिया देखेगी। इनकी वेडिंग में देश-विदेश के कई बड़े दिग्गजों के शामिल होने की खबर है। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को होने जा रही है।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram

इससे पहले जामनगर में 1 से 3 मार्च तक प्री वेडिंग समारोह होगा, जिसमें फिल्मी हस्तियों शाह रुख खान-अमिताभ बच्चन से लेकर बिजनेस वर्ल्ड की नामी पर्सनालिटी तक शामिल होंगी। इन प्री वेडिंग फंक्शन्स को खास बनाने के लिए अंबानी फैमिली कुछ ऐसा कर रही है, तो स्पेशल के साथ-साथ यादगार भी हो।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी अपने बेटे की शादी से पहले जामनगर को बड़ा तोहफा देना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र में 14 मंदिरों के निर्माण किए जाने की घोषणा की। इससे पहले अंबानी परिवार ने जामनगर में भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया है।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram

नीता अंबानी की ओर से शुरू की गई पहल के तहत एक विशाल परिसर में 14 नए मंदिरों का निर्माण करवाने का फैसला किया है। जहां पर अनंत और राधिका का प्री वेडिंग शूट किया जाएगा।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram

'नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर' की ओर से वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मंदिरों में इस्तेमाल किए जाने वाले नक्काशीदार खंभे, देवी-देवताओं की मूर्तियां और खूबसूरत फ्रेस्को स्टाइल पेंटिंग देखने को मिल रही है। यह पेंटिंग्स पीढ़ियों से चली आ रही कलात्मक विरासत को दर्शाती हैं।

Anant Ambani-Radhika Merchant | @Instagram