AP Dhillon ने घर पर फायरिंग के बाद फैंस को दी राहत, कहा- सेफ हूं मैं

Madhuri Sonkar

एपी ढिल्लों एक मशहूर और लोकप्रिय कनाडाई पंजाबी गायक हैं। उनके कनाडा स्थित घर के बाहर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद से उस इलाके में दहशत फैल गई थी।

गायक ढिल्लों का घर वैंकूवर के विक्टोरिया आईलैंड में स्थित है। एपी ने गोलीबारी के एक दिन बाद, इस पर अपडेट देते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं।

एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लोगों का शुक्रिया जताते हुए कहा कि वह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं सुरक्षित हूं, मेरे लोग सुरक्षित हैं। मुझसे संपर्क करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। आपका समर्थन मेरे लिए सब कुछ है।"

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा के दावे के मुताबिक, गोलीबारी कनाडा में दो स्थानों विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में हुई थी।

रोहित गोदारा द्वारा इस गोलीबारी के पीछे की वजह भी बताई गई है। उसके मुताबिक, गोलीबारी इस वजह से की गई है कि एपी ने हाल में ही एक म्यूजिक वीडियो में अभिनेता सलमान खान के साथ काम किया था। दावे के मुताबिक व्यक्ति गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से जुड़ा हुआ है।

एपी ढिल्लों को पंजाबी संगीत के साथ 80 के दशक की शैली के सिंथ-पॉप को मिलाने के लिए जाना जाता है। 'ब्राउन मुंडे', 'एक्सक्यूज़', 'समर हाई', 'विद यू', 'दिल नू' और 'इनसेन' जैसे गानों की वजह से वैश्विक स्तर पर वह बहुत तेजी से उभरे हैं।

दीपिका जल्द देंगी बच्चे को जन्म, ये हो सकती है डेट