Singham Again में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे अर्जुन कपूर

Madhuri Sonkar

रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' की फ्रेंचाइजी के अलावा इसके साथ खतरनाक एक्शन सीक्वेंस भी इस फिल्म को खास बनाते है।

Arjun Kapoor | @Instagram

इस फिल्म को लेकर जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह इस फिल्म की स्टार कास्ट ने। 'सिंघम अगेन' में फिल्म इंडस्ट्री के कई टॉप स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं।

Arjun Kapoor | @Instagram

सिघंम अगने में मुख्य विलेन की भूमिका के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर के नाम से पर्दा उठा, जिसे अर्जुन ने अपने लिए एक सुनहरा मौका बताया।

Arjun Kapoor | @Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा कि 'सिंघम अगेन' में विलेन की भूमिका निभाने के लिए रोमांचित हूं, इस फिल्म के जरिए मुझे स्क्रीन पर एक नया प्रयोग करने और एक अभिनेता के रूप में खुद को चुनौती देने का बड़ा मौका मिला है।

Arjun Kapoor | @Instagram

अर्जुन ने कहा, 'मैंने इशकजादे और औरंगजेब जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार ही इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी। इतने सालों के बाद एक बार फिर मैं ऐसा करने जा रहा हूं। हालांकि, आदित्य चोपड़ा ने ऐसे किरदार निभाने की क्षमता मुझमें बहुत पहले देखी थी।

Arjun Kapoor | @Instagram

अर्जुन ने कहा कि अब फिर से एक बार मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका देने के लिए मैं रोहित शेट्टी का आभार व्यक्त करता हूं। रोहित शेट्टी ने मुझमें विश्वास जताया कि मैं उनकी फिल्म कॉप यूनिवर्स फिल्म में एक विलेन का किरदार निभा सकता हूं।

Arjun Kapoor | @Instagram