Article 370 का देश ही नहीं विदेश में भी बज रहा डंका, यामी ने कही ये बात

Madhuri Sonkar

यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई है।

Article 370 | @Instagram

यह फिल्म जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों से रूबरू कराती है। फिल्म को देश ही नहीं, दुनियाभर में प्यार मिल रहा है।

Article 370 | @Instagram

यामी गौतम की फिल्म देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि रिलीज के महज तीन दिनों में इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है।

Article 370 | @Instagram

इस फिल्म के ओपनिंग वीकएंड में वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसके मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने अब तक दुनियाभर में 34.71 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

Article 370 | @Instagram

यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के कहा कि जब हम 'आर्टिकल 370' बना रहे थे, तो कई लोगों ने हमसे कहा कि यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी। 

Article 370 | @Instagram

यामी ने कहा कि 'जो लोग हमें इस फिल्म को न बनाने की सलाह दे रहे थे, उन्हें बिल्कुल गलत साबित करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारी छोटी सी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया'। 

Article 370 | @Instagram