Bigg Boss 17: सना के ड्रामे की वजह से अलग हुए Ankita और विक्की

Madhuri Sonkar

बिग बॉस 17 हाउस से हाल ही में नाविद सोल बेघर हो गए हैं. उनके जाने से अंकिता लोखंडे और अभिषेक कुमार काफी दुखी दिखे। वहीं अभी भी कई अन्य सदस्यों पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।

Ankita Lokhande Jain | Instagram

इस बीच सना रईस खान ने बिग बॉस हाउस में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने बीते एपिसोड में पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ सोने पर भी आपत्ति जताई है।

Ankita Lokhande Jain | Instagram

पति-पत्नी विक्की और अंकिता को आखिरकार अलग ही सोना पड़ा। दरअसल, कमरा बदले जाने के बाद से विक्की और अंकिता अलग-अलग हो गए हैं।

Ankita Lokhande Jain | Instagram

बिग बॉस के बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे पति के साथ सोने के लिए दिमाग वाले कमरे में जाती हैं। जब वह विक्की के पास गईं सना पहले से ही बेड पर थीं। अंकिता ने जब विक्की के साथ सोने को कहा तो सना ने एडस्ट करने से मना कर दिया।

Ankita Lokhande Jain | Instagram

सना रईस खान ने अंकिता के साथ अपना बेड शेयर करने से मना कर दिया। उन्होंने अंकिता से कहा कि वह किसी और बेड पर भी शिफ्ट नहीं होंगी।

Ankita Lokhande Jain | Instagram

सना रईस खान का यह रवैया देखकर विक्की जैन भी नाराज हो जाते हैं। क्योंकि, जिस बेड पर वह थीं वह एक डबल बेड था और विक्की-अंकिता ये बेड चाहते थे, लेकिन सना ने ऐसा करने से मना कर दिया।

Ankita Lokhande Jain | Instagram