Arijit Singh: कभी रियलिटी शो से दिखाया गया था बाहर का रास्ता, आज करोड़ों दिलों पर कर रहें राज

Madhuri Sonkar

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुपरस्टार सिंगर पूरी दुनिया में अपने सुरों का जादू बिखेर चुके हैं। अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स की सूची में टॉप पर गिने जाते हैं।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में 235 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज से समां बांधा है। अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर भी उनके कई सुपरहिट गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह को कभी रियालिटी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

Arijit Singh

अरिजीत को सफलता के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। आज ही के दिन 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में जन्मे अरिजीत सिंह बचपन से ही संगीत के प्रेमी रहे हैं।

Arijit Singh

अरिजीत सिंह ने अपनी छोटी उम्र से ही गाने में दिलचस्पी ली और लगातार प्रेक्टिस करते रहे। अरिजीत सिंह ने बचपन से ही अपनी आवाज तराशी है। अरिजीत सिंह ने बड़े होकर रियालिटी शोज में भी अपनी किस्मत को आजमाया था।

Arijit Singh

रियालिटी शो से बाहर का रास्ता देखने के बाद भी अरिजीत सिंह ने हार नहीं मानी। अरिजीत ने मुंबई आकर सफलता के लिए कई साल ऐड़ियां घिसीं।

Arijit Singh

2010 में अरिजीत सिंह को म्यूजिक वीडियो ‘तोसे नैना’ मिला। इस गाने में लोगों को अरिजीत की आवाज पसंद आई। इसके बाद अरिजीत का एक और म्यूजिक वीडियो ‘कभी जो बादल बरसे’ सुपरहिट रहा। इसके बाद अरिजीत के करियर की गाड़ी भी चल निकली। एक से एक सुपरहिट गाने देना शुरू कर दिया। अरिजीत सिंह को अब तक 68 अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

Arijit Singh