Bollywood Top Comedy Movies: बॉलीवुड की ये कॉमेडी फिल्में देखकर भूल जाएंगे सारी टेशन

Madhuri Sonkar

आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। जिसमें सबसे पहला नाम है फिल्म हेरा फेरी का। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ एक फिल्म के साथ-साथ एक इमोशन भी है। इस फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।

Hera Pheri

इस फिल्म में अक्षय खन्ना, परेश रावल, अफताब शिवदासानी, रिमी सेन, उपासना सिंह, रजक खान, शक्ति कपूर, और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट से ही आप समझ गए होंगे कि इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर क्या हंगामा मचाया होगा। इस फिल्म को एक बार देखकर तो आपका मन बिल्कुल नहीं भरेगा।

Hungama

संजय दत्त और अरशद वारसी के करियर को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाली ये फिल्म बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। मुन्ना और सर्किट का नाम सुनते ही आपके चेहरे पर एक हलकी सी मुस्कान आ जाती हैं। ये इस फिल्म की सफलता का प्रमाण है।

Munna Bhai MBBS

आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन को आप भले ही भूल जाएं, लेकिन आप रेंचो, राजू और फरहान को कभी नहीं भूल पाएंगे। इन तीनों की जोड़ी आज भी जब साथ आती है तो सबसे पहले 3 इडियट्स के करैक्टर ही याद आते हैं। ये फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन से भी भरपूर है।

3 Idiots

ये मल्टीस्टारर फिल्म एक आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म के कुछ सीन तो आज भी याद किए जाते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आप जानते होंगें कि आज भी इस फिल्म के कितने मीम बनाए जाते हैं। 

Dhamaal

आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और परेश रावल की ये फिल्म आज भी उतनी ही मजेदार लगती है। यह फिल्म देखकर आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। 

Andaz Apna Apna