Chardham Yatra 2023: श्रद्धालुओं ने दर्शन करने का बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा पहुंचे Kedarnath

Madhuri Sonkar

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के उत्साह ने चारधाम यात्रा में नया रेकॉर्ड बना दिया। इस बार सर्वाधिक 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु 22 अप्रैल से 18 नवंबर तक चार धाम यात्रा में शामिल हुए।

Kedarnath | Social Media

पहली बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा 55 लाख पार हुआ है। केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा 19.61 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चारधाम यात्रा के लिए करीब 75 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 56.13 लाख से ज्यादा ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में दर्शन किए।

Kedarnath | Social Media

चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद दर्शन करने वालों के अधिकृत आंकड़े रविवार को जारी किए गए। उत्तराखंड सरकार को चारधाम यात्रा में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद थी। पिछले साल चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में 46.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।

Kedarnath | Social Media

2021 और 2020 में कोविड काल में चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई थी। वर्ष 2021 में 5.29 लाख और 2020 में 3.30 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वर्ष 2019 में 34.77 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा में आए थे।

Kedarnath | Social Media

शनिवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद हुए। इससे पहले केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद हुए थे। गंगोत्री धाम के कपाट 14 नवंबर को बंद किए गए थे।

Kedarnath | Social Media

कहां कितने श्रद्धालु पहुंचे

केदारनाथ- 19,61,025

बद्रीनाथ- 18,34,729

गंगोत्री- 9,05,174

यमुनोत्री- 7,35,244

हेमकुंड साहिब- 1,77,463

कुल- 56,13, 635

Badrinath | Social Media
Bollywood Actress: एक बार फिर ये हसीनाएं पर्दे पर बिखेरेंगी एक्शन का जलवा