कोरियोग्राफर Mukti Mohan ने अभिनेता कुणाल संग लिए सात फेरे

Madhuri Sonkar

अभिनेत्री और डांसर मुक्ति मोहन ने अपने प्रेमी और अभिनेता कुणाल ठाकुर के साथ शादी के बंधन में बध गई है।

Mukti Mohan | @Instagram

मुक्ति मोहन पेस्टल गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कुणाल ने इस खास दिन पर सफेद शेरवानी पहनी, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे हैं। 

Mukti Mohan | @Instagram

खूबसूरत और स्वप्निल शादी की तस्वीरों के साथ मुक्ति मोहन ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसे देखकर फैंस गदगद हो उठे हैं।

Mukti Mohan | @Instagram

मुक्ति मोहन ने लिखा, 'आपमें, मुझे अपना दिव्य संबंध मिलता है। आपके साथ, मेरा मिलन किस्मत में है। भगवान परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।

Mukti Mohan | @Instagram

हमारा परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।' फैंस समेत सितारे भी मुक्ति और कुणाल ठाकुर की शादी की तस्वीरों पर दिल खोलकर प्यार लुटाते देखे जा रहे हैं। साथ ही जोड़े को आगे के जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। 

Mukti Mohan | @Instagram

कुणाल ठाकुर एनिमल, शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' और 'हू इज योर गाइनैक?' जैसी वेब सीरीज में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर मुक्ति मोहन एक भारतीय डांसर और अभिनेत्री हैं, जो 'जरा नचके दिखा 2', 'कॉमेडी सर्कस का जादू' जैसे शो में दिखाई दें चुकी हैं।

Mukti Mohan | @Instagram