Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Madhuri Sonkar

लेडी सिंघम उर्फ दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड के उस बुलंद मुकाम पर हैं, जहां हर अभिनेत्री एक दिन पहुंचने का सपना देखती है। दीपिका के लाखों फैंस हैं, जो उन्हें बेहद प्यार करते हैं।

Deepika Padukone

दीपिका प्रेगनेंसी के दौरान भी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। अभिनेत्री के फैंस उन्हें इतना चाहते हैं कि वे उन्हें लगातार तोहफे तो भेज ही रहे हैं साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। फिल्म 'सिंघम अगेन' में उनका लेडी सिंघम लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले दीपिका अपने सभी अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा कर लेना चाहती हैं, क्योंकि वह बच्चे के पैदा होने के बाद फिल्मों से एक छोटा ब्रेक लेंगी।

Deepika Padukone

इस साल सितंबर में दीपिका मां बन जाएंगी। इसलिए वह लगातार निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी कर रही हैं। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्य की यह तीसरी इंस्टालमेंट है 'सिंघम अगेन'। इस फिल्म में दीपिका के पहले पोस्टर को रोहित शेट्टी ने साझा किया था, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें नए अवतार के लिए बधाई दे रहे हैं।

Deepika Padukone

फैंस दीपिका को मां बनने की शुभकामाओं के साथ तोहफे भेज कर दे रहे हैं। दीपिका का पहला लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिल्म 'सिंघम अगेन' के इस पहले पोस्टर में दीपिका अभिनेता अजय देवगन के सिंघम का लुक पोज करती आ रही हैं।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर 'सिंघम अगेन' के सेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Deepika Padukone