पूर्व CM गहलोत की बहन पंचतत्व में हुईं विलीन

Madhuri Sonkar

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाहा का 90 साल की उम्र में मंगलवार शाम को लालसागर स्तिथ निवास स्थान पर निधन हो गया।

विमल देवी लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। मंगलवार को देर शाम तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर घर पर जांच के लिए पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपनी बड़ी बहन विमला देवी से आत्मीय रिश्ता था। जब भी वो जोधपुर जाते तो अपनी बड़ी बहन से मिलकर आशीर्वाद लेकर आते थे।

पूर्व सीएम गहलोत ने अपनी बहन की निधन को लेकर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मेरी बहन की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी। वो मेरी मां के समान थीं।

परिवार से जुड़े राजवीर कच्छवाहा ने बताया कि विमला देवी का निधन मंगलवार की शाम को हो गया था। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे उनके निवास स्थान से माली समाज के रामबाग महामंदिर स्थित स्वर्ग आश्रम जाएगी।

बता दें कि सीएम गहलोत की बहन आज पंचतत्व में विलीन हो गई है।