Winter Skin Care : सर्दियों में अगर ड्राई स्किन से है परेशान, तो इन घरेलू नुस्खे का करें इस्तेमाल

Madhuri Sonkar

ठंड के मौसम में त्वचा के लिए कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंडी हवाओं में नमी कम होती है, जिससे त्वचा सूखने लगती है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे से त्वचा को मुलायम बना सकते हैं।

Winter Skin Care | Social Media

ठंड के दिनों में हमे प्यास कम लगती है, जिससे हम पानी कम पीते हैं। इसका नुकसान हमारी त्वचा पर पड़ता है, इसलिए ठंड के दिनों में पानी पीना बेहद जरूरी होता है, जो शरीर की नमी को बनाए रखने में मदद करता है।

Winter Skin Care | Social Media

ठंड के दिनों में हर रात को सोने से पहले नाभी में सरसों का तेल लगाने से होठ का मोइस्चर बना रहता है। वहीं हाथ और पैर के तलवे में सरसों का तेल लगाने से त्वचा का मॉइस्चर कभी नहीं खोता।

Winter Skin Care | Social Media

ठंड के दिनों में दूध की मलाई चेहरे के लिए बेहतर होती है। इसमें मोइस्चर ज्यादा मात्रा में होता है. इसे आप अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे का मॉइस्चर बना रहता है।

Winter Skin Care | Social Media

चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए आप मसूर की दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच मसूर की दाल, एक कटोरी दूध ( रॉ दूध, बॉयल दूध) को आपस में मिक्स कर दें। इसे चार से 5 घंटे छोड़ दें। इसके बाद इसे पीसकर चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से हटा लें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है और मोइस्चर बना रहता है।

Winter Skin Care | Social Media

चेहरे का मोइस्चर बनाए रखने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी पाउडर (घर का), दूध और मलाई को अच्छी तरह मिक्स करें। इसे फेस पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद फेस को धो लें।

Winter Skin Care | Social Media