रोजाना काजल का करती हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान

Madhuri Sonkar

काजल महिलाओं के शृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। यह आंखों को और खूबसूरत बनाने और निखारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। रोजाना काजल लगाना आंखों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

काजल के रोजाना इस्तेमाल से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। जब काजल आंखों के संपर्क में आता है, तो बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु भी इसके जरिए आंखों के अंदर आ सकते हैं।

काजल में मौजूद केमिकल्स से आंखों में जलन हो सकती है। अगर काजल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है, तो इसका खतरा और भी बढ़ जाता है। अगर ऐसा लंबे समय तक हो, तो आंखें खराब भी हो सकती हैं।

रोजाना काजल लगाने से कई बार आंखों में ड्राईनेस हो सकती है। आंखों की ड्राईनेस होने पर लालिमा, जलन और धुंधला दिखाई दे सकता है।

अगर आप रोजाना काजल लगाती हैं और पहले से ही ड्राई आई सिंड्रोम से पीड़ित हैं, तो यह स्थिति और खराब हो सकती है। इसमें लालिमा, जलन, खुजली, धुंधला दिखाई देना और आंखों में चुभन होना शामिल है।

आप रोजाना काजल लगाती हैं और आंखों में संक्रमण या जलन होती है, तो यह आपकी दृष्टि को भी प्रभावित कर सकता है। आंखों में संक्रमण या जलन होने पर धुंधला दिखाई दे सकता है और आंखों की रोशनी कमजोर होने का भी खतरा रहता है। ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

CPM नेता सीताराम येचुरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार