Javed Akhtar को विरासत में मिला शायराना अंदाज

Madhuri Sonkar

हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेखन के जादूगर कहे जाने वाले जावेद ने अपने करियर में से एक से बढ़कर एक स्क्रीनप्ले और गाने लिखे। 

Javed Akhtar | @Instagram

जावेद को उनका शायराना अंदाज विरासत में मिला। उनके पिता जां निसार अख्तर एक कवि थे और मां भी मशहूर उर्दू लेखिका थी।

Javed Akhtar | @Instagram

इंडस्ट्री में जावेद अख्तर के लिए यह सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जावेद अख्तर जब पहली बार मुंबई में आए थे तो वे चार दिनों तक भूखे रहे थे। 

Javed Akhtar | @Instagram

19 साल की कम उम्र में वे 27 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे थे। उनकी आंखों में बड़े सपने थे। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी।

Javed Akhtar | @Instagram

इसके बाद जावेद अख्तर की मेहनत रंग लाई और सलीम खान के साथ मिलकर उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म लिखी। जावेद-सलीम की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।

Javed Akhtar | @Instagram

70 के दशक ऐसा पहली बार हुआ कि फिल्म के लेखकों को करोड़ों में फीस मिली। इसका खुलासा जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी ने किया था। उन्होंने शोले के अलावा दुनिया, खेल, जंजीर, डॉन, मिस्टर इंडिया और नमस्ते लंदन जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है।

Javed Akhtar | @Instagram