Kareena Kapoor ने अपनी अपकमिंग फिल्म The Crew की पहली झलक की शेयर

Madhuri Sonkar

करीना कपूर ने साल 2024 में अपने पहले प्रॉजेक्ट का ऐलान कर दिया है। अपकमिंग फिल्म की पहली झलक भी शेयर कर दी है, जिसमें उनका चेहरा तो नहीं लेकिन दमदार कहानी जरुर नजर आ रही है।

Kareena Kapoor | @Instagram

इस फिल्म में हीरो का तो पता नहीं लेकिन दो और हीरोइन जरुर हैं, जो कि फैंस का एक्साइटमेंट लेवल दोगुना कर रही हैं। यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

Kareena Kapoor | @Instagram

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले अपकमिंग मूवी द क्रू की झलक दिखाई है, जिसमें कृति सेनन और तब्बू को देखा जा सकता है। पहली झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, सीट बेल्ट बांध लीजिए और पॉप कॉर्न तैयार कर लीजिए और मजेदार सफर के लिए तैयार हो जाइए।

Kareena Kapoor | @Instagram

द क्रू मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा के स्पेशल अपीयरेंस के लिए तैयार हो जाइए।

Kareena Kapoor | @Instagram

Kareena Kapoorकरीना कपूर खान को जब वी मेट, 3 इडियट्स, हिरोइन औऱ लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। जबकि साल 2023 में उनकी जाने जान भी रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद साल 2024 में उनकी द क्रू के अलावा सिंघम 3 भी अगस्त में रिलीज होने को तैयार हैं।

Kareena Kapoor | @Instagram