ठंडे पानी से नहाने के जानें गजब के फायदे, सेहत के लिए है रामबाण

Madhuri Sonkar

गर्मी का सीजन लगभग शुरू हो चुका है। बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में अब मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों की लाइफस्टाइल में भी बदलाव होने लगे हैं।

Cold Water Shower

सुबह के समय ठंडे पानी से नहाने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के विभिन्न स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। अगर आप सिर्फ गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ठंडे पानी से नहाने के कुछ हैरान करने वाले फायदे।

Cold Water Shower

ठंडे पानी में नहाने से शरीर की सूजन और मांसपेशियों का दर्द कम होता है। यही वजह है कि कोल्ड वॉटर बाथ एथलीट्स के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Cold Water Shower

ठंडे पानी से नहाने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं, जो खून को महत्वपूर्ण अंगों की ओर धकेल कर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

Cold Water Shower

ठंडा पानी शरीर के सिंपथेटिक नर्वस सिस्टम को स्टीमूलेट करता है, जिससे हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन इनटेक बढ़ जाता है और इससे हमें ज्यादा एनर्जी मिलती है।

Cold Water Shower

ठंडे पानी की वजह से एड्रेनालाईन और अन्य स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे फोकस में सुधार होता है और मेंटल हेल्थ बेहतर होती है। साथ ही कोल्ड वॉटर बाथ आपकी इम्युनिटी बेहतर करने में भी मदद करता है। दरअसल, ठंडे पानी के संपर्क में आने से व्हाइट ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन स्टीमूलेट हो सकता है और नॉरपेनेफ्रिन के प्रसार का स्तर बढ़ सकता है।

Cold Water Shower