Lata Mangeshkar को पहली बार गाना गाने के मिले थे इतने रुपये

Madhuri Sonkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पुण्यतिथि है। 6 फरवरी 2022 को आज के ही दिन लता मंगेशकर पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों को छोड़कर चली गईं थी।

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर के गाए गीत जब तक चांद और सूरज रहेंगे, हमारे कानों में उनकी मधुर आवाज के साथ खनकते रहेंगे। लता मंगेशकर ने 700 से अधिक गाने गाकर इतिहास रच दिया था।

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में हुआ था। वे पंडित दीनानाथ मंगेशकर और शेवंती की बड़ी बेटी हैं। लता के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे।

Lata Mangeshkar

बचपन से ही लता को घर में गीत-संगीत और कला का माहौल मिला और वे उसी ओर आकर्षित हुईं। 1942 में लता मंगेशकर पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया। उनके पिता की जब मृत्यु हुई तब लता मात्र 13 वर्ष की थी।

Lata Mangeshkar

लता पर परिवार का बोझ आ गया। 1949 में एक फिल्म रिलीज हुई 'महल'। इसमें खेमचंद प्रकाश ने लता से 'आएगा आने वाला' गीत गवाया जिसे मधुबाला पर फिल्माया गया था।

Lata Mangeshkar

यह गाना सुपरहिट रहा। इसकी कामयाबी के बाद लता ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। बता दें कि लता मंगेशकर को पहली बार मंच पर गाना गाने के 25 रुपये मिले थे।

Lata Mangeshkar