Mahashivratri 2024 Bhog: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

Madhuri Sonkar

महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आता है कि भगवान को भोग क्या लगाएं, तो चलिए आपको बताते है।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को मालपुआ का भोग लगाना चाहिए। इस दिन शिव जी को इस चीज का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

इस दिन भगवान भोलेनाथ को सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। भगवान शिव जी को हलवे का भोग लगाने से साधक की हर इच्छा की पूर्ति होती है।

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग भी लगाया जा सकता है। इस दिन भगवान शिव को मखान का खीर भोग लगाने से साधक का घर धन धान्य से भरा रहेगा।

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को ठंडाई का भोग लगाया जा सकता है। इस दिन ठंडाई में भांग मिलाया जा सकता है।

भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन सफेद बर्फी का भोग लगाया जा सकता है। ऐसा करने से आपके जीवन की नाकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सुख, शांति बनी रहती है।