Mohammed Siraj Birthday: स्ट्रगल के दिनों को याद कर के इमोशनल हुए सिराज, 200 रुपये के लिए जल जाते थे हाथ

Madhuri Sonkar

मोहम्मद सिराज मौजूदा वक़्त में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं। वह BCCI के 'ए' ग्रेड खिलाड़ी हैं। आज सिराज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Mohammed Siraj | @Instagram

सिराज के लिए हैदराबाद की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम में आने तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।

Mohammed Siraj | @Instagram

सिराज के जन्मदिन के मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक बेहद ही खास वीडियो शेयर किया। वीडियो में सिराज ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वो कहानी बताई, जो आज से पहले शायद किसी ने नहीं सुनी।

Mohammed Siraj | @Instagram

भारतीय पेसर ने बताया कि कैसे वह करीब 18 साल की उम्र में 100-200 रुपये कमाकर खुश हो जाया करते थे। हालांकि 100-200 भी कामना उनके लिए आसान नहीं रहा। इस दौरान उनके हाथ भी जले। दरअसल तब वह केट्रिंग में काम करते थे।

Mohammed Siraj | @Instagram

सिराज ने बताया कि "घर वाले पढ़ाई के लिए बोलते थे। हम लोग रेंट पर रहते और पिता कमाने वाले इकलौते इंसान थे, तो मैं काम कर चला जाता था।"

Mohammed Siraj | @Instagram

सिराज ने आगे कहा, "मुझे तो कुछ आता नहीं था। 100-200 मिल जाते थे, उसी में खुश हो जाता था। घर में 150 देने के बाद 50 अपने खर्चे के लिए रहते थे।" कहानी सुनाते-सुनाते सिराज इमोशनल हो जाते हैं। उन्होंने आगे बताया, "मेरे हाथ जल जाते थे, क्योंकि रुमाली रोटी को पलटना पड़ता था। ऐसे ही बड़े नहीं हुए भाई, स्ट्रगल करके बड़े हुए है।"

Mohammed Siraj | @Instagram