Sarfira: अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगी राधिका मदान

Madhuri Sonkar

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार हैं। एक ओर जहां फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता ने 'सरफिरा' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ ही राधिका मदान भी नजर आएंगी।

Akshay Kumar and Radhika Madan | @Instagram

'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'स्पेशल 26' के जैसे एक्शन और एडवेंचर के बाद अक्षय कुमार का अंदाज अब 'सरफिरा' होने वाला है। एक्टर ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Radhika Madan | @Instagram

फिल्म में परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधा कोंगारा फिल्म की निर्देशक हैं। वह इससे पहले ' इरुद्धि सुत्तरु और 'साला खड़ूस' का निर्देशन कर चुकी हैं, जो तेलुगु में 'गुरु' और 'सोरारई पोटरु' नाम से भी बनी थी।

Radhika Madan | @Instagram

अक्षय कुमार ने फिल्म की झलक शेयर करते हुए लिखा है कि "इतने बड़े सपने देखों, वे तुम्हें पागल कहते हैं"। इसी के साथ ही अक्षय ने सिरफिरा की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 12 जुलाई 2024 को दस्तक देगी।

Akshay Kumar | @Instagram

अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी बड़ी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। ईद के मौके पर अभिनेता फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लेकर आ रहे हैं। इसके कुछ महीनों बाद एक्टर थिएटर्स में 'सरफिरा' के साथ वापसी करेंगे।

Radhika Madan | @Instagram

इस फिल्म को लेकर राधिका मदान भी काफी उत्सुक दिखाई दे रही हैं। वो पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी।

Radhika Madan | @Instagram