Yash: KGF स्टार से शादी के लिए नहीं तैयार थी राधिका, 6 महीने कराया इंतजार

Madhuri Sonkar

केजीएफ स्टार यश और एक्ट्रेस राधिका पंडित साउथ इंडस्ट्री की सबसे दमदार जोड़ी में से एक हैं। साल 2016 से यह कपल साथ है। राधिका पहले यश से शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। यहां तक कि यश के प्रपोजल को हां करने के लिए 6 महीने तक इंतजार कराया।

Yash

यश ने राधिका के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर पर बात की थी। यश ने कहा, 'मैं उससे प्यार करता हूं। इस बात का एहसास दिलाने के लिए मैंने सब कुछ किया, लेकिन उसे कोई हिंट नहीं मिलता था। मुझे लगता है वह बुद्धू है। मेरे फोन में अभी भी उसका नंबर बुद्धू के नाम से ही सेव है।

Yash

उस टाइम मैं उसे प्रपोज करना चाहता था, लेकिन मुझमें इतना आत्मविश्वास नहीं था। क्योंकि मैं डरा हुआ था। हम बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं उसे खोना नहीं चाहता था। वह मेरे लिए काफी स्पेशल थी।

Yash

यश ने आगे कहा, 'लेकिन वैलेंटाइन डे पर मैंने फैसला किया कि मैं उसे प्रपोज करूंगा। मैने उससे पूछा कि कहां हो तो उसने मुझे बताया कि वे फिल्म देखने के लिए कोरमंगला मॉल जा रही है। इसके बाद मैंने मॉल जाने का फैसला किया।

Yash

मैं उसे उसकी पसंद की सभी चीजों का एक स्पेशल गिफ्ट देना चाहता था। मैंने कार्नेशन्स, चॉकलेट और सॉफ्ट टॉयज जैसी चीजों को लिया और मॉल पहुंच गया। यश ने बताया कि उन्होंने राधिका को प्रपोज तो कर दिया, लेकिन राधिका ने उनके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और जवाब देने के लिए छह महीने तक इंतजार कराया।

Yash

यश ने आगे कहा, 'राधिका को शिकायत थी कि उन्होंने उसे अच्छे ढंग से प्रपोज नहीं किया था। इस शिकायत को दूर करने के लिए मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी में प्रपोज करने वाला दृश्य राधिका के लिए उपहार था।' यश और राधिका की शादी को 7 साल हो गए हैं। आज दोनों दो बच्चे आर्य और यथर्व के माता-पिता हैं।

Yash