Ram Mandir: अगर आप भी जा रहे हैं रामलला के दर्शन करने तो जान ले मंदिर का सही समय

Madhuri Sonkar

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब नए राम मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन 23 जनवरी यानी मंगलवार से आम लोग भी दर्शन के लिए कतार बद्ध दिखाई दे रहे हैं।

Ram Mandir

टेंट से महल में पहुंचे भगवान राम के दर्शन करने को श्रद्धालु बेहद लालायित हैं। हालांकि, रामलला के दर्शन के लिए मंदिर की ओर से टाइम टेबल रखा गया है।

Ram Mandir

आप भी रामलला के दर्शन को अयोध्या जा रहे हैं, तो इससे पहले जरूरी है कि मंदिर के कपाट खुलने-बंद होने और मंगला आरती होने की सही जानकारी का होना। क्योंकि, मंदिर की समय सारणी पता न होने से आपको परेशान होना पड़ सकता है।

Ram Mandir

जानकारी के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर हर रोज सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा। वहीं, रामलला को प्रतिदिन सुबह 4 बजे मंत्रों से जगाया जाएगा।

Ram Mandir

मंदिर में मंगला आरती सुबह 4:30 से 5 बजे तक होगी। इसके अलावा, शृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी। भोग आरती दोपहर 12:00 बजे होगी।

Ram Mandir

संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी. राम मंदिर में प्रतिदिन 5 बजे आरती होगी। इसके साथ ही दोपहर में 1 बजे से 3 बजे राम मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। रामलला की अष्टयाम सेवा के मध्य प्रत्येक आरती के पहले भोग लगेगा।

Ram Mandir